Dehradun · संग्रह · 9 Mar 2017
एग्जिट पोल 2017: उत्तराखंड में बीजेपी को एकतरफा जीत
लेखक Alok Verma
उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 11 मार्च को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल सामने आना शुरू हो गए हैं। समाचार चैनलों की ओर से करवाए सर्वे के अनुसार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। इन सर्वे के अनुसार बीजेपी को एकतरफा बहुमत मिल रहा है जबकि कांग्रेस कुछ सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 11 मार्च को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल सामने आना शुरू हो गए हैं। समाचार चैनलों की ओर से करवाए सर्वे के अनुसार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। इन सर्वे के अनुसार बीजेपी को एकतरफा बहुमत मिल रहा है जबकि कांग्रेस कुछ सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
अलग-अलग इलाकों के हिसाब से देखें तो C वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को जहां कुमाउं में आगे दिखाया गया है तो बीजेपी गढ़वाल में लीड कर रही है। कुमाऊं में कांग्रेस 41.8% वोट मिलने की बात कही गई है, जबकि बीजेपी को 38%, अन्य को यहां 20.1% वोट मिल सकते हैं। मैदानी इलाकों में भी कांग्रेस के आगे रहना का अनुमान है। यहां कांग्रेस को 44.3%, बीजेपी को 37.9% जबकि अन्य को 17.9%वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल में गढ़वाल रीजन में बीजेपी को सबसे आगे दिखाया गया है।
समाचार चैनल न्यूज 24 (टुडेज चाणक्य) के सर्वे के अनुसार कुल 71 विधानसभा सीटों में बीजेपी को 53 सीटें, कांग्रेस को 15 से अधिक सीटें मिल सकती है। वहीं इस सर्वे के अनुसार बीएसपी और अन्य का खाता भी खुलना मुश्किल है। सर्वे में बताया गया है कि बीजेपी की 53 सीटों में 7 सीटों में फेरबदल हो सकता है, जबकि कांग्रेस की 15 सीटों में 7 सीटे बढ़ या घट सकती है। बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिल सकते हैं और इस प्रतिशत में 3 फीसदी का बदलाव भी संभव है। सर्वे में बताया जा रहा है कि कांग्रेस को कुल 34 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है और अन्य को 23 फीसदी वोट मिल सकते हैं।
वहीं इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। इस सर्वे के अनुसार बीजेपी को 46-53 सीटें, कांग्रेस को 12-21 सीटें, बीएसपी को 1-2 सीट और अन्य 1 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को 35 सीटों की आवश्यकता है जो कि बीजेपी को साफ मिलती दिख रही है। एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स सर्वे में भी बीजेपी आगे दिख रही है। इसके अनुसार बीजेपी को 42 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस 24 सीटों पर विजय हासिल कर सकती है। एबीपी न्यूज के सर्वे के अनुसार उत्तराखंड की 70 सीटों में से बीजेपी 34-42 सीटों के साथ सरकार बना सकती है,कांग्रेस को 23-29 सीटें मिल सकती हैं।
exit poll · UK · uttrakhand · BJP · election 2017 · bhartiye janta party · dehradun news · uttrakhand news
यह लेख NYOOOZ के पुराने संग्रह से है।