IPL Auction: क्रिस मौरिस ने रचा इतिहास, युवराज का रिकॉर्ड तोड बने सबसे महं—े –िलाड़ी

Cricket | Thursday | 18th February, 2021

साउथ अफ्रीका के ऑलरांउडर क्रिस मॉरिस ने आईपीएल की नीलामी में इतिहास रच दिया है. 33 साल के मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है. जी हां, क्रिस ने इस मामले में युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड दिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 

उन्होंने युवराज सिंह को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था। आरसीबी के विराट की सैलरी 17 करोड़ रुपये है. मॉरिस ने नीलामी में अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था. मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी मॉरिस को खरीदने के लिए जद्दोजहद की, लेकिन राजस्थान ने अंत में बाजी मारी.
क्रिस मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने इस साल रिलीज कर दिया था. मॉरिस पिछले सीजन में आरसीबी के लिए गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था. आखिरी ओवरों में वह अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से किसी भी गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का भी तजुर्बा रखते हैं.

IPL Auction: सबसे महंगे खिलाड़ी

1. क्रिस मॉरिस - 2021 में 16.25 करोड़ (RR ने खरीदा)

2. युवराज सिंह - 2015 में 16.00 करोड़ (दिल्ली ने खरीदा)

3. पैट कमिंस - 2020 में 15.50 करोड़ (KKR ने खरीदा )

4 . बेन स्टोक्स - 2017 में 14.50 करोड़ (RPS ने खरीदा)

5. ग्लेन मैक्सवेल- 2021 में 14.25 करोड़ (RCB ने खरीदा)

मॉरिस के रूप में राजस्थान की टीम को एक बेहतरीन ऑलराउंडर मिल गया है. बेन स्टोक्स, जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर पहले ही से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।